फतेहपुर में ट्रक-ऑल्टो कार में भिड़ंत, बुजुर्ग दंपती समेत पांच की मौत

फतेहपुर,(उत्तर प्रदेश)। फतेहपुर जिले में दिल को झकझोर देने वाली एक वारदात सामने आई है। यहां तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम से शामिल होकर वापस घर जा रहे ऑल्टो कार सवार सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में कार और ट्रक की भिड़ंत में बुजुर्ग दंपती समेत 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार, गाजीपुर थाना क्षेत्र के बकरी गांव निवासी दयाशंकर (70), ब्रज रानी (65) पत्नी दयाशंकर, गोरेलाल (60), सुधा (50) पत्नी शिव शंकर और हुसैनगंज के बारामील जमरावा निवासी प्रमोद यादव (45) कार से रिश्तेदारी के गांव जगरावा अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उक्त सभी कार सवार लखनऊ हाईवे स्थित बेरागढ़ीवा के पास पहुंचे, तभी लखनऊ की ओर से तेज रफ्तार आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने कार सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। कार के परखच्चे उड़ गए। और सभी कार सवार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दो महिलाओं सहित सभी 5 कार सवारों की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में मातम छा गया।
मौके पर डीएम और एसपी भी पहुंचे
उधर, घटना की सूचना पर मौके पर डीएम और एसपी भी पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस से घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button