जनातियों बरातियों में हुई मार-पीट ,गर्म पूड़ी न मिलने से बरातियों ने गर्म छन्ने से फोड़ा दो का सिर

श्रवण कुमार तिवारी,(फतेहपुर/उत्तर प्रदेश)। खागा किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चतुरपुर मजरे गढ़ा गांव में गुरुवार एक बरात आई थी। जहां देर रात गांव के युवकों ने गरम पूडी न खिलाने पर खाना परोसने वाले दो युवकों की कढाव के पास रखे गरम छन्ने से सिर फोड़ दिया। वाकिया की जानकारी बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र अंतर्गत चकरेही गांव निवासी अनिल कुमार व उमाशंकर ने बताया कि हम दोनो गुरुवार अपने ननिहाल किशनपुर थाना क्षेत्र के चतुरपुर मजरे गढ़ा गांव आए थे । जहां गुरुवार घनश्याम निषाद के लड़की की बरात आई थी ।उसी बारात की अगवानी के बाद हम दोनों लोगों को खाना परोसने में लगा दिया गया था। तभी रात्रि लगभग 11:00 बजे चतुरपुर मजरे गढ़ा गांव निवासी राजेश निषाद अवधेश निषाद चंद्रभान निषाद व रामभवन शराब के नशे में आए और खाना खाने लगे फिर गरम पूडी मांगने लगे परंतु हलवाई भट्टी बंद करके चले गए थे। ठंड पूड़ी थी। गरम पूरी न मिलने पर उपरोक्त चारों शराबी गाली गलौज करने लगे। हम दोनों ने मना किया तो उपरोक्त शराबियों ने हम दोनों को बगल में रखे पूडी निकालने वाले गर्म छन्ने को लेकर पिटाई करने लगे। जिससे हम दोनों के सिर हाथ पैर मे गंभीर चोट आई है ।छन्नी गर्म होने कारण छाले पड़ गए है तथा कड़ाही में रखा गर्म तेल के छींटे भी पड़ गए हैं।

जिसके बाद सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने मामला शांत कराया और घायलों को एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजवाया जिसके बाद शुक्रवार किशनपुर पुलिस ने घायलों की तहरीर पर चारों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजवा दिया है। देखना ये है कि अग्रिम कार्यवाही पुलिस रिपोर्ट के अनुसार करेगी या फिर और कुछ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button