स्वामी अनिरुद्धाचार्य की फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी बनाकर ठगी, शातिर उमर गिरफ्तार

Fraud by creating fake Facebook and Instagram ID of Swami Aniruddhacharya, cunning Umar arrested

अमरोहा/उत्तर प्रदेश। मथुरा के प्रसिद्ध कथावाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के नाम से फर्जी फेसबुक व इंस्टाग्राम आईडी बनाकर लोगों को ठगने वाले अमरोहा के डिडौली निवासी मोहम्मद उमर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह मथुरा में दर्ज आईटी एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था।
स्थानीय पुलिस के साथ कार्रवाई करने के बाद मथुरा पुलिस उसे ले गई। शनिवार की रात मथुरा जिले की साइबर थाना पुलिस ने डिडौली कोतवाली पहुंची। यहां आमद दर्ज कराने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ लेकर संभल रोड स्थित गांव हटव्वा की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक मकान पर छापा मारा।
मथुरा पुलिस की साइबर टीम ने मोहम्मद उमर नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया। रात में ही पुलिस उसे मथुरा ले गई। डिडौली पुलिस के मुताबिक तीन महीने पहले मथुरा साइबर थाने में आईटी एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
इसमें आरोप था कि कोई व्यक्ति प्रसिद्ध कथा वाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के नाम से फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी बनाकर लोगों से ठगी कर रहा है। मथुरा जिले की साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच की तो डिडौली क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद उमर का नाम सामने आया।
इसके बाद मथुरा की साइबर टीम मोहम्मद उमर की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई थी। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मथुरा साइबर थाना पुलिस मोहम्मद उमर को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। वह आईटी एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button