लोकतांत्रिक गुलाबी गैंग की महिलाओं ने जिंदपुर टोल प्लाजा में दिखाया डंडे का फंडा

श्रवण कुमार तिवारी,(फतेहपुर/उत्तर प्रदेश)। सोमवार को कलेक्ट्रेट में गुलाबी गैंग (लोकतान्त्रिक) की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं नें जिंदपुर टोल प्लाजा सहित कलेक्ट्रेट परिसर में वृहद प्रदर्शन किया। वही महिला पहलवानों के सम्मान में गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक मैदान में, भ्रष्टाचार बंद करो बंद करो, रोड नहीं तो टोल नहीं, आदि नारों से संगठन की महिलाओं की गर्जना से सारा कलेक्ट्रेट परिषर गूंज उठा । लोकतांत्रिक गुलाबी गैंग महिला संगठन नें डीएम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित कर मांगों के अतिशीघ्र निवारण की पुरजोर मांग की गई है । जिसमें दिल्ली में प्रदर्शन कर रहीं महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न प्रकरण पर निष्पक्ष जाँच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है। ज्वलंत मुद्दा अवैध बालू खनन से लोडिंग बंद कराये जाने की मांग की।

बाँदा टांडा मार्ग में संचालित अवैध जिंदपुर टोल प्लाजा अतिशीघ्र बंद कराये जाने की मांग की। जिस पर अध्यक्ष हेमलता पटेल नें कहा की जब हाइवे चार वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ा है तो टोल किस बात का चाहिए। लोकतांत्रिक गुलाबी गैंग अध्यक्ष हेमलता पटेल ने एएसडीएम को ज्ञापन सौंपकर लगातार गरीब जनता को लूटे जाने की बात कहते हुए भी नहीं थकी। उन्होंने बिन्दकी-ललौली रोड व गाजीपुर-असोथर रोड अतिशीघ्र बनवाये जाने को लेकर अडी रही और सुजानपुर बहुआ देहात में पात्रो को आवसीय व कृषि भूखंड के पट्टा आवंटन किये जाने की मांग भी रखी डाली । अध्यक्ष हेमलता पटेल नें कहा की मांगो को यदि जल्द निवारण नहीं किया गया तो संगठन आंदोलनात्मक रुख अपनाएगा जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व शासन प्रशासन का होगा। इस मौके पर सरला सिंह, सुधा पटेल, संयोगिता, मधू, काजल, रानी, सुमन, प्रीती, अंजना, प्रियंका, विजमा रानू प्रियंका आदि लगभग एक सैकड़ा महिलाएं डटी रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button