प्रेगनेंट महिला का गैंगरेप के बाद हुआ गर्भपात, हाथ में मृत भ्रूण लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता की सास

बरेली,(उत्तर प्रदेश)। यूपी के जिले बरेली के एसएसपी कार्यालय में उस वक्त खलबली मच गई जब एक दुष्कर्म पीड़िता की सास मृत भ्रूण लेकर पहुंच गई। महिला का आरोप है कि दुष्कर्म के कारण उसकी बहू का गर्भपात हो गया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी देखभाल सही से नहीं हो रही है। एसएसपी के नहीं मिलने पर महिला लौट गई। वहीं, पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर पर थाना बिशारतगंज में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पीड़ित पति का आरोप है कि 13 सितंबर को उसकी पत्नी खेत पर काम कर रही थी। इस दौरान मझगवां गांव निवासी नन्हे, अजय और आधार वहां पहुंच गए। तीनों आरोपियों ने उसकी पत्नी से दुष्कर्म किया। इस कारण उसका तीन माह का गर्भपात हो गया। हालत बिगड़ने पर पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। पति ने 16 सितंबर को बरेली के महिला थाने में तहरीर दी थी।

बिशारतगंज थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार शाम आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि खेत में उरद फसल में हुए नुकसान को लेकर विवाद भी हुआ था। बुधवार दोपहर सभी आरोपियों जेल भेजा दिया गया है।पीड़िता के पति ने स्थानीय पुलिस पर भी आरोप लगाया है, जिसेक अनुसार पुलिस ने घटना वाले दिन ही तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस दौरान पत्नी की तबीयत बिगड़ गई और वह उसे लेकर जिला अस्पताल आ गया। यहां से उसने डाक के माध्यम से तहरीर भेजी, जिस पर पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बरेली राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button