दिल्ली में साध्वी ने महंत पर लगाया रेप का आरोप, केस दर्ज

Sadhvi accuses Mahant of rape in Delhi, case registered

उत्तरी दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में 89 वर्षीय महंत पर अपनी शिष्या से बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। तिमारपुर के लखनऊ रोड स्थित कबीर मंदिर के महंत राम दास के खिलाफ 13 दिसंबर को दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने एक बयान में बताया कि इस संबंध में दास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, अपनी शिकायत में 51 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया है कि तिमारपुर में कबीर विज्ञान आश्रम द्वारा संचालित सतगुरु राजा राम साहब धार्मिक ट्रस्ट के महंत दास ने 14 अप्रैल की रात को अपने आश्रम में उसके साथ दुष्कर्म किया। दास तिमारपुर में सतगुरु कबीर मंदिर प्रचार समिति के अध्यक्ष भी हैं।
इस बीच, दास ने पीड़िता और पांच अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अवैध तरीकों से आश्रम पर कब्जा करने की कोशिश की थी। पुलिस दोनों की शिकायत पर मामले की जांच चल रही है। महिला का दावा है कि वह गुरु की हरकत से हैरान थीं। वह किसी को कुछ बता भी नहीं पा रही थीं, क्योंकि लोगों का गुरुओं से भरोसा उठ जाता। फिर महिला ने काल कर गुरु से बातचीत की और उनकी बातचीत को रिकार्ड भी किया, जो सबूत के तौर पर पुलिस को दिए हैं।
वह कुछ दिन बाद गुरु के पास गई तो उसे वहां गुरु ने साधू बनकर उनके साथ रहकर उन्हें खुश रखने की बात कही। महिला ने इनकार किया तो गुरु ने उन्हें अपने रिश्तेदारों से बाहर निकलवा दिया। इसके बाद महिला ने ट्रस्ट के लोगों को आपबीती बताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button