बहराइच में डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

बहराइच,(उत्तर प्रदेश)। निकाय चुनाव को लेकर जारी तलाशी में रुपईडीहा पुलिस ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से 160 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग एक करोड़ 60 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

नगर पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार को रुपईडीहा पुलिस गश्ती व चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस कर्मी रेलवे स्टेशन, माल गोदाम रोड, बाजार आदि स्थानों पर संदिग्धों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान रेलवे माल गोदाम के सामने से नेपाल जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध को रोक कर जानकारी ली। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रुदल बहादुर सिंह ने बताया कि तलाशी में संदिग्ध के पास से 160 ग्राम स्मैक बरामद हुई। तस्कर की पहचान घसियारन मोहल्ला निवासी अनवर खान के रुप में हई है। उन्होंने बताया कि बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग एक करोड़ 60 लाख रुपए है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button