यूपी में गाड़ी पर जाट, गुर्जर, राजपूत, ब्राह्मण लिखवाया तो खैर नहीं

लखनऊ,(उत्तर प्रदेश)। अगर आप अपनी गाड़ियों पर जातिसूचक बोर्ड लगाकर चलते हैं तो फिर सतर्क हो जाइए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद इस पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने का आदेश दिया है। सीएम योगी ने चेन स्नेचिंग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि यह छोटी-छोटी घटनाएं बड़ी बन जाती हैं। कार या बाइक पर ब्राह्मण, जाट, राजपूत, गुर्जर लिखने वालों की खैर नहीं होगी।
सीएम योगी ने वाराणसी दौरे पर इस संबंध में सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस की क्षेत्रों में पेट्रोलिंग नियमित रूप से कराई जाए। वाहनों पर जातिसूचक बोर्ड लगाकर कोई न चलने पाए। इस पर प्रभावी रूप से रोक लगाई जाए। शहर के सभी सीसीटीवी कैमरे काम करने चाहिए।




