दिल्लीवालो! तीन दिनों तक नहीं आएगी बिजली, इस गर्मी में करना पड़ेगा परेशानी का सामना

विजयलक्ष्मी पांडेय,(नई दिल्ली)। नॉर्थ दिल्ली के रोहिणी, बवाना, वजीरपुर, शालीमार बाग और आसपास के कुछ इलाकों में शनिवार से सोमवार तक पावर सप्लाई बाधित होगी। ऐसे में लोगों को परेशानी हो सकती है। एनएच-1 से कराला-कंझावला के बीच बनने वाले अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) के चलते यहां से गुजरने वाले 220 केवी के ट्रांसमिशन टावरों की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। इसके चलते तीनों दिन पावर सप्लाई कुछ समय के लिए बंद रखी जाएगी।

हाईटेंशन लाइन को किया जा रहा है ऊंचा
दिल्ली ट्रांसको के अफसरों के अनुसार नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) दिल्ली में आउटर रिंग रोड के अलावा कुछ सड़कों पर ट्रैफिक भार कम करने के लिए यूईआर-2 का निर्माण कर रहा है। यूईआर-2 दिल्ली में कई सड़कों को कनेक्ट करते हुए गुजरेगी। यूईआर-2 एक जगह एनच-8 को भी कनेक्ट करेगी। एनएच-1 से कराला-कंझावला रोड के बीच यूईआर-2 का जो हिस्सा पड़ रहा है, उसी हिस्से से बवाना-शालीमार बाग ट्रांसमिशन लाइन भी गुजर रही है। इसलिए इस हाईटेंशन लाइन की ऊंचाई बढ़ाना जरूरी है, क्योंकि यूईआर-2 पर जब ट्रकों का आवागमन शुरू होगा, तब दिक्कत हो सकती है। यूईआर-2 का काम अगस्त तक पूरा करना है।
तीन दिनों तक चलेगा काम
दिल्ली ट्रांसको के अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसमिशन लाइन के टावर की ऊंचाई बढ़ाने का काम शनिवार, रविवार और सोमवार तीन दिनों तक चलेगा। इन तीन दिनों में इस के लिए बावाना-शालीमार बाग ट्रांसमिशन लाइन की सप्लाई कुछ समय के लिए बाधित हो सकती है। अफसरों का कहना है कि फील्ड वर्करों को यह आदेश दिया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि सप्लाई कम से कम समय तक के लिए बाधित रहे। सप्लाई बाधित होने से नॉर्थ दिल्ली के रोहिणी, बवाना, वजीरपुर, शालीमार बाग और आसपास के कुछ इलाकों में रहने वाले लोगो को पावर कट की दिक्कतें हो सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button