कानपुर गंगा ब्रिज पर जाम में फंसे अखिलेश यादव, एक्स पर पोस्ट कर भाजपा के दावों पर उठाए सवाल

कानपुर/उत्तर प्रदेश। कानपुर में ट्रैफिक व्यवस्था की हालत दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। इसी ट्रैफिक में फंसे अखिलेश यादव ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट किया। कानपुर आते वक्त गंगा ब्रिज में जाम में फंसने के बाद भाजपा सरकार के दावे की पोल खोली।
अखिलेश यादव ने पोस्ट के जरिए भाजपा के जाम रहित ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठाए। साथ ही वीडियो जारी करते हुए उन दावों की पोल भी की। उन्होंने कहा कि दावा तो ये है कि लखनऊ से कानपुर 45 मिनट में पहुंचा देंगे, ‘उल्टी गणितवालों’ से सब पूछ रहे हैं कि दो स्मार्ट सिटी के बीच में ये जो गंगा ब्रिज पर 90 मिनट का जाम लगता है, वो इसमें शामिल है या अनुपूरक बजट की तरह इसकी बात अलग से की जाएगी। भाजपाइयों की यही सबसे बुरी बात है कि जिनता बताते नहीं हैं, उससे दोगुना छिपाते हैं।
वहीं, कानपुर पहुंचने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि कानपुर को भाजपा ने बना दिया बदनामपुर अधिकारियों ने जामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर कानपुर को बदनामपुर बनाने का आरोप लगाया है और कहां की अधिकारियों को मोतियाबिंद हो गया है। उन्होंने इस शहर को जामपुर बना दिया है। कानपुर की टेनरी को बंद किया गया और हरियाणा के एक जिले में 25 से 30 स्लॉटर हाउस खोले जा रहे हैं। शंकराचार्य को गंगा में स्नान नहीं करने दिया और खुद को सनातनी बताते हैं। कोई इनसे पूछे कि उनकी डिग्री कहां से आई केवल कपड़े पहन लेने से कोई सनातनी नहीं बन जाता।

बिठूर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
बिठूर के गंगा बैराज स्थित इटरनिटी होटल में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 5.40 बजे पहुंचे। यहां विधायक अमिताभ बाजपेई के बेटे शिखर बाजपेई की शादी बर्रा के संजय तिवारी की बेटी प्रियांशी के साथ के शादी हुई है। वर वधू को उन्होंने दोनो को गुलदस्ता देकर आशीर्वाद दिया। उनसे मिलने और उनके साथ फोटो खिंचाने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ लग गई। इस दौरान अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं से घिरे हुए नजर आए।




