श्रीनगर में डल झील की सैर,पहना फिरानऔर जमकर खाया इंडियन फूड, कश्मीर पहुंची मिस वर्ल्ड

श्रीनगर,(एजेंसी)। कश्मीर में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें 140 देश भाग लेंगे। इसका खुलासा श्रीनगर में ब्रेकफास्ट प्रेस ब्रीफिंग में किया गया। प्रेस ब्रीफिंग में मिस वर्ल्ड करोलिना बिलावस्की, मिस इंडिया सिनी शेट्टी, मिस वर्ल्ड कैरेबियन एमी पेना और मिस वर्ल्ड इंग्लैंड जेसिका गेगेन और मिस वर्ल्ड अमेरिका श्री सैनी और मिस एशिया प्रिसिलिया कार्ला सपुत्री यूल्स शामिल हुई। उन्होंने बताया कि 71वीं मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता के लिए कश्मीर का चयन किया गया है। करोलिना बिलावस्की ने कहा, ‘कश्मीर में सब कुछ है और यह मिस वर्ल्ड जैसे आयोजन के लिए सबसे अच्छी जगह है। मैं भारत की खूबसूरत जगहों, यहां की खूबसूरत झीलों को देखकर हैरान हूं, यहां सभी ने हमारा अच्छे से स्वागत किया है।’ मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने कहा, ‘यह गर्व से भरा क्षण है कि मिस वर्ल्ड 2023 कश्मीर में आयोजित होने जा रहा है। यह क्षण दिवाली जैसा होगा क्योंकि 140 देश भारत आ रहे हैं और एक परिवार के रूप में भाग ले रहे हैं।
तीन दशकों के बाद इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। भारत में पिछली बार मिस वर्ल्ड का आयोजन 1996 में किया गया था। इस बार कश्मीर को इसके लिए चुना गया है। मिस वर्ल्ड करोलिना बिलावस्की ने कहा कि मैने महसूस किया कि भारतीय लोग अपने आतिथ्य के लिए प्रसिद्ध हैं। वे हमारा बहुत अच्छी तरह से स्वागत कर रहे हैं। करोलिना ने कहा कि उन्हें भारतीय व्यंजन बहुत पसंद है। यहां पर लोग जिस तरह मेहमाननवाजी करते हैं वह भी बहुत अच्छा लगा।करोलिना ने कहा कि कश्मीर दुनिया में एक सुंदर जगह है। यह दुनिया में बहुत खास जगह है और मुझे उम्मीद नहीं थी कि यह कश्मीर इतना खूबसूरत होगा।




