कर्नाटक में चुनाव आयोग सख्त, अचानक रोक ली मुख्यमंत्री की कार

कर्नाटक,(एजेंसी)।  निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोषणा की कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को एक ही चरण में होंगे और परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। इस घोषणा के साथ ही अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले दक्षिण के इस राज्य में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बीच चुनावी जंग का बिगुल बज गया है। चुनाव अधिकारियों ने शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की कार को रोका और उसकी जांच की, जब वह चिक्काबल्लापुरा जिले के एक मंदिर जा रहे थे। राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है, जहां 10 मई को मतदान होना है। अधिकारियों द्वारा वाहन की जांच करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बुधवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के दिन सीएम बोम्मई ने अपनी आधिकारिक कार को सरेंडर कर दिया था। सूत्रों के अनुसार, बोम्मई एक निजी कार में घाटी सुब्रमण्य मंदिर जा रहे थे, तभी गाड़ी को होसाहुद्या चेकपोस्ट पर रोका गया। सूत्रों के अनुसार कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला और अधिकारियों ने तब वाहन को जाने दिया। फिर मुख्यमंत्री ने अपनी यात्रा जारी रखी। बता दें कि राज्य में 10 मई को विधानसभा चुनाव है। कर्नाटक में अभी आदर्श आचार संहिता लागू है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button