‘ऑल्टो’ कार में विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्राइवेट नंबर देख पुलिस ने रुकवाई कार

शिमला,(हिमाचल प्रदेश)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र से शुरू हो रहा है। सत्र के पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी ऑल्टो कार में विधानसभा पहुंचे।। जब सुक्खू विधायक थे तो वो उस समय भी अपनी ऑल्टो कार से ही विधानसभा आते थे। मुख्यमंत्री सुक्खू की ऑल्टो कार के साथ पूरा काफिला चला। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब हिमाचल का कोई मुख्यमंत्री ऑल्टो कार से विधानसभा पहुंचा हो। विधानसभा परिसर के पास जैसे ही ऑल्टो कार पहुंची तो प्राइवेट नंबर देख पुलिस वालों ने सीएम की कार रोक दी। मुख्यमंत्री को ऑल्टो मैं देख पुलिस कर्मचारी भी हैरान हुए।
नाराज विधायक रवि ठाकुर को भी अपने साथ बैठाकर मुख्यमंत्री सुक्खू विधानसभा लाए। मुख्यमंत्री के पास HP 55 2627 ऑल्टो कार कई सालों से है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने साल 2003 में इस गाड़ी को खरीदा था जब वह पहली बार विधायक बने थे। उस समय भी वह ऑल्टो से ही विधानसभा गए थे। उसके बाद जब भी हो विधायक बने तो ऑल्टो कार से ही विधानसभा जाते हैं।

विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सबसे पहले अपने मंत्रियों का परिचय देंगे। उसके बाद सदन में पूर्व मंत्री मनसा राम के देहांत पर शोकोद्गार प्रस्ताव पर विधानसभा सदस्यों के वक्तव्य होंगे। फिर प्रश्नकाल की घोषणा होगी, जिसमें संस्थानों को बंद करने, डॉक्टरों की भर्ती, सड़कों की बदहाली जैसे मसलों पर सवालों के जवाब मांगे जाएंगे। सीएम अपने कार्यकाल का पहला बजट 17 मार्च को पेश करने जा रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button