फर्जी पुलिसकर्मी बन बुजुर्ग महिलाओं को बातों में उलझा गहने लेने वाला आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद। फर्जी पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग महिलाओं को अपनी बातों में उलझाकर गहने लेकर फरार हो जाने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच 30 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दिल्ली एनसीआर में 100 से अधिक वारदातों को करने की बात कबूली है। इनमें 50 से अधिक वारदातें फरीदाबाद में की है। आरोपी की पहचान गांव छांयसा निवासी शिवकुमार के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बहुत ही शातिर ठग है। आरोपी अपने स्कूटी से बाजार में भीड़ भाड़ वाली जगह पर घूमता रहता है और बुजुर्ग राहगीरों को अपना शिकार बनाने की कोशिश करता है। इसके लिए वह उनके साथ फर्जी पुलिसकर्मी बनकर बातचीत शुरू करता है। फिर चकमा देकर पहने हुए गहने उतरवा कर फरार हो जाता है।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी इतना शातिर किस्म का अपराधी है कि वह पुलिस को अपने नजदीक आता देख या पकड़ते वक्त जहर खाने की कोशिश करता है।पहले भी आरोपी ने पुलिस द्वारा खुद को काबू होते देख जहर खा लिया था। तब आरोपी के खिलाफ आत्महत्या का केस थाना छांयसा में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के दाैरान तलाशी में आरोपी की जेब से सल्फास की पूरी डिब्बी बरामद हुई।आरोपी के कब्जे से वारदात में उपयोग एक मोटरसाइकिल तथा एक स्कूटी बरामद की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button