दिल्ली के वजीराबाद थाना इलाके में दोस्तों ने नौवीं क्लास के लड़के को अगवा कर की निर्मम हत्या

In Delhi's Wazirabad police station area, friends kidnapped and brutally murdered a ninth class boy

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। वजीराबाद थाना इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मिलन विहार में एक नाबालिग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप मृतक के दोस्तों पर लगा है। जानकारी के मुताबिक उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में 16 साल के एक लड़के का अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हत्या के सिलसिले में तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार कक्षा 9 के छात्र को भलस्वा झील के पास एक सुनसान इलाके में ले जाया गया, जहां उसे कई बार चाकू घोंपा गया। अधिकारी ने बताया,’किडनैपिंग के बाद लड़के के परिवार के सदस्यों को 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए फोन आया था। बाद में उन्हें उसका शव मिला।
सोमवार को स्थानीय पुलिस स्टेशन में रविवार से लापता एक लड़के के बारे में शिकायत दर्ज कराई गई। लड़का मुखर्जी नगर में पढ़ता था। अधिकारी ने कहा,’जांच के दौरान पता चला कि लापता/किडनैप लड़के को आखिरी बार तीन लड़कों के साथ देखा गया था, जिनमें से दो की उम्र 16 और 17 साल थी। वे झरोदा पुश्ता रोड पर मोटरसाइकिल पर थे।’ इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज से इस बात की पुष्टि हुई। पुलिस ने तीनों लड़कों को पकड़ लिया है, जिन्होंने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने 10 लाख की फिरौती के लिए लड़के का अपहरण किया था।
उन्होंने बताया कि रविवार को वे उसे मोटरसाइकिल पर अपने साथ ले गए और घूमने निकल गए। वे उसे भलस्वा झील के पास एक जंगली इलाके में ले गए, जहां उन्होंने उसे चाकू मार दिया और उसे मृत अवस्था में छोड़कर भाग गए। अगले दिन उन्होंने लड़के के पिता को फोन किया, जो पेशे से ड्राइवर हैं। उन्होंने लड़के के सिम से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। अधिकारी ने कहा, ‘पकड़े गए किशोरों की निशानदेही पर पुलिस दल ने पीड़ित का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने लड़के के शरीर को टुकड़ों में काटने की भी कोशिश की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button