सोशल मीडिया पोस्ट पर भिड़ीं महिला अफसर, सरकार ने दोनों का बिना पोस्टिंग किया ट्रांसफर

कर्नाटक,(एजेंसी)। कर्नाटक में दो सीनियर महिला अधिकारियों के सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे के खिलाफ टीका-टिप्पणी करने के बाद उन पर गाज गिरी है। दोनों को पोस्टिंग के बिना स्थानांतरित कर दिया गया है। कर्नाटक की दो महिला अधिकारियों को मंगलवार को पोस्टिंग के बिना स्थानांतरित कर दिया गया है। आईपीएस अधिकारी डी रूपा और आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी दोनों को मंगलवार दोपहर घोषित शेक-अप में स्थानांतरित कर दिया गया।
रूपा ने सोशल मीडिया पर सिंधुरी परकई गलत कामों में लिप्त होने का आरोप लगाया। आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए सिंधुरी ने कहा कि एक जिम्मेदार पद पर आसीन आसीन रूपा उनके खिलाफ व्यक्तिगत नफरत की भावना से इस तरह की टिप्पणियां कर रही हैं और ऐसा व्यवहार कर रही हैं जैसे की उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है।
आईएएनएस के मुताबिक, कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग (डीपीएआर) ने अधिकारियों से कहा है कि वे मीडिया के पास न जाएं और न ही एक-दूसरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ भी साझा करें। अंडर सेक्रेटरी जेम्स तारकन ने नोटिस जारी कर उन्हें नियमों का उल्लंघन करने की चेतावनी दी। नोटिस में कहा गया कि आपकी आपत्तियों और शिकायतों को दर्ज करने के लिए एक मंच होने के बावजूद, आप मीडिया के सामने गंभीर शर्मिंदगी और सरकार को बदनाम करने के लिए गए हैं।




