मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

नोएडा। गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति से मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे लुटेरे को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तीन मोबाइल फोन और चोरी की हुई मोटरसाइकिल और एक अवैध हथियार बरामद किया है।

एडीसीपी नोएडा आशुतोष द्विवेदी ने मामले को लेकर बताया कि थाना फेस-1 पुलिस की मुठभेड़ में बदमाश जय किशन उर्फ रोहित को गिरफ्तार किया है। मॉर्निग वॉक कर रहे पीड़ित व्यक्ति की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पकड़ा गया बदमाश मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। वर्तमान में वह आजादनगर दिल्ली में रह रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button