अब नोएडा में दौड़ेगी डबल डेकर बस, सरकार ने दो बसों को दे दी मंजूरी

ग्रेटर नोएडा। शहर के लोग जल्द डबर डेकर बस में सफर कर सकेंगे। ग्रेटर नोएडा डिपो को शासन से दो डबल डेकर बस मिलने की अनुमति मिल गई है। इन बसों को स्थानीय रूटों पर संचालित किया जाएगा। इसके लिए रोडवेज विभाग रूट के चयन की तैयारी की जा रही है। वहीं नोएडा डिपो को भी दो बसों की अनुमति मिली है।
शहर में करीब दस वर्ष पहले डबल डेकर बस संचालित की गई थी। बस को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क और नोएडा के बीच चलाया गया था। छात्र-छात्राओं ने डबल डेकर बस में यात्रा करने में रूचि दिखाई थी।इसके बाद शहर को डबल डेकर बसें नहीं मिली थीं। शासन से हाल ही चार बस देने को अनुमति मिल गई है।
इनमें से दो ग्रेटर नोएडा डिपो और दो नोएडा डिपो को मिलेगीं। दोनों बसों को ग्रेटर नोएडा के स्थानीय रूटों पर संंचालित किए जाने के लिए रूटों का चयन किए जाने की जाने की तैयारी चल रही है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि उन रूटों पर बसें संचालित करना उद्देश्य है जिन पर छात्र-छात्राओं का अधिक आवागमन रहता है। सितंबर के अंतिम सप्ताह तक बसें मिल जाएंगी।




