विश्व हिंदू परिषद के सभा में नफरती बयानबाजी को लेकर दिल्ली पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ किया केस दर्ज

नई दिल्ली। दिल्ली के सुंदर नगरी में मनीष नामक युवक की नृशंसा हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की तरफ से आयोजित आक्रोश सभा में भाजपा के पश्चिमी दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा ने काफी तल्ख बयान दिए। दिल्ली के दिलशाद गार्डन में रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में नफरती बयानबाजी को लेकर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद सहित कई हिंदू संगठनों द्वारा आयोजित की गई थी। पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) आर साथियासुंदरम ने सोमवार को बताया कि पुलिस की अनुमति के बिना कार्यक्रम आयोजित करने और भड़काऊ बयानबाजी के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस के एफआईआर को लेकर विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि उन्हें प्राथमिकी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

सुंदर नगरी में मनीष नामक युवक की नृशंसा हत्या पर गुस्सा जाहिर करते हुए भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने खुले मंच से एक विशेष समुदाय के संपूर्ण बहिष्कार का आह्वान किया था। भाजपा सांसद ने कहा कि मैं आठ सालों से सांसद हूं। अपने क्षेत्र में आज तक कोई नई मस्जिद या मदरसा नहीं बनने दिया। सारी समस्याओं का एक ही इलाज है, संपूर्ण बहिष्कार। इनकी दुकानों और रेहड़ियों से सामान न खरीदें। इन्हें मजदूरी देना बंद कर दें। बता दें कि एक अक्टूबर को सुंदर नगरी इलाके में मनीष की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आलम, फैजान, बिलाल, साजिद को गिरफ्तार किया गया था। जेल में बंद मोहसिन और शाकिर के इशारे पर हत्या करने का आरोप है। इन दोनों को भी पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button