पेशी के लिए जा रही पुलिस वैन कैंटर में घुसी, दरोगा-दो कांस्टेबल समेत कैदी की मौत

Police van going for hearing collided with a canter, inspector, two constables and prisoner died

अलीगढ़/उत्तर प्रदेश। अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के बाईपास हाईवे के चिकावटी मोड पर फिरोजाबाद से बुलंदशहर मुलजिम लेकर जा रही पुलिस की वैन खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में एक दरोगा, तीन पुलिसकर्मी सहित पांच की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। एक पुलिसकर्मी घायल है। सूचना पर पुलिस अधिकारी, फोर्स व क्रेन के साथ पहुंचे। पुलिस ने घायल सिपाही को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
वही प्रत्यक्षदर्शी दुर्गा पाल ने बताया कि वह अपने खेत में चारा काट रही थे। इसी दौरान जोरदार धमाके की आवाज हुई। तो उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो पुलिस की गाड़ी खड़े कैंटर में घुस गई थी। जिसमें सवार पांच पुलिसकर्मी व एक मुलजिम में गंभीर रूप से घायल हो गया था। मुलजिम और एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई थी।
सीओ गभाना संजीव तोमर ने बताया कि जनपद फिरोजाबाद से पुलिसकर्मी सरकारी पुलिस वाहन द्वारा मुजफ्फरनगर निवासी गैंगस्टर के मुलजिम गुलशनवर को पेशी के लिए बुलंदशहर ले जा रहे थे। पुलिस वाहन चिकावटी मोड पर खड़े कैंटर में टकरा गया। जिसमें एसआई रामसजीवन, कांस्टेबल बालवीर ,चालक चंद्रपाल व मुलजिम गुलशनवर की मौके पर मौत हो गयी। वहीं घायल सिपाही रघुवीर व शेरपाल सिंह को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस चारो शवों को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button