भाइयों ने अपनी चचेरी बहन के साथ किया गैंगरेप, दादी बचाने आई तो उनका भी किया रेप

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां दो सगे 21 साल के भाईयों ने अपनी चचेरी बहन के साथ मारपीट की और बलात्कार किया। जब नाबालिग की दादी बचाने के लिए आई तो दो भाइयों में से एक ने 65 साल की बुजुर्ग के साथ भी रेप किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता की हालत इतनी गंभीर हो गई की उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता अपने पिता के साथ मुंबई में रहती थी और कुछ दिनों के लिए अपने चाचा के घर रहने आई थी। पीड़िता 11 अगस्त को अपने चाचा के घर रहने आई और उसके चचेरे भाइयों ने 13 से 19 अगस्त तक मारपीट और गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

जब लड़की की हालत ज्यादा खराब होने लगी तो 19 अगस्त को पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अगले दिन 20 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया। इस मामले पर जबलपुर के एडिशनल एसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तरफ से शिकायत दर्ज की गई है जिसमें बताया गया कि उसकी बेटी के साथ रेप और मारपीट की गई है। साथ ही अपनी मां के साथ भी दरिंदगी की गई। जब बुजुर्ग महिला का मेडिकल टेस्ट कराया गया तो रेप की पुष्टि की गई। मृतका ने अपने पिता को अस्पताल में अपने साथ हुई आपबीती के बारे में बताया। बाद में मृतका की दादी ने पुलिस में केस दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों कोपॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया वहीं दूसरा आरोपी फरार है। पुलिस अस्पताल के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button