गाजियाबाद में ट्रक चालक ने चौकी प्रभारी को कुचला, मौके पर ही हो गई दारोगा की मौत

गाजियाबाद ब्यूरो। गाजियाबाद कमिश्नरेट में तैनात सब इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार सुबह मुरादनगर में ट्रक चालक ने सब इंस्पेक्टर को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुरादनगर थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
गाजियाबाद कमिश्नरेट में तैनात सब इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार बालियान की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रविंद्र कुमार मुजफ्फरनगर जिले के निवासी थे। वह गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र की आईटीएस चौकी प्रभारी के रूप में तैनात थे। मंगलवार की सुबह वे अपनी बुलट मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, तभी हनुमान मंदिर के पास उनकी मोटरसाइकिल में तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे रविंद्र कुमार गिर गए और ट्रक उनके शरीर के ऊपर से गुजर गया।इस  हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
आईटीएस चौकी प्रभारी रविंदर सिंह की सड़क हादसे में मौत के बाद मुरादनगर थाना पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दी।  मुरादनगर थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मुरादनगर थाना प्रभारी ने बताया कि सब इंस्पेक्टर के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर पहुंचे डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने बताया कि कि मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले रविंद्र कुमार की मौत के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button