मुंबई पर फिर मंडराया आतंकी हमले का साया! गेटवे ऑफ इंडिया के पास मिली कुवैत से आई संदिग्ध बोट, 3 लोग गिरफ्तार

मुंबई/एजेंसी। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास मंगलवार को एक संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप मच गया। नाव पर तीन लोग सवार थे और नाव कुवैत से आई हैं। ऐसे में मुंबई पर एक बार फिर आतंकी हमले का डर सता रहा है। पुलिस नाव पर सवार लोगों से पूछताछ कर रही है और नाव को जब्त कर लिया गया है।
मुंबई पुलिस ने कहा, “गेटवे ऑफ इंडिया के पास एक संदिग्ध नाव मिली, जिसका नाम “अब्दुल्ला शरीफ” है। नाव पर तीन लोग सवार थे। ये सभी तमिलनाडु के कन्याकुमारी के रहने वाले हैं। नाव कुवैत से आई है और उसे जब्त कर लिया गया है। तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। कोलाबा पुलिस मौके पर मौजूद है। उनके पास से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।”
बता दें कि 2008 में मुंबई 26/11 आतंकी हमले के पाकिस्तानी आतंकी समुद्री मार्ग से ही मुंबई में दाखिल हुए थे और फिर मायानगरी में विभिन्न स्थानों हमले किए थे। इस घटना में लशकर-ए-तैयबा के 9 आतंकवादियों समेत 175 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि, जिन्दा पकड़ा गया आतंकी अजमल कसाब को फांसी दी गई थी।
महाराष्ट्र में सदिंग्ध बोट मिलने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 18 अगस्त 2022 को रायगढ़ जिले श्रीवर्धन में एक संदिग्ध नाव मिली थी। जिसके बाद जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया था। बोट हरीशरेश्वर बीच में पाई गई थी। इसमें तीन एके-47 राइफलें, कागजात और कारतूस पाए गए थे।
दरअसल, यह बोट का नाम लेडी हान है और इसकी मालिक ऑस्ट्रेलियाई महिला हाना लॉन्डरगन हैं। उनके पति, जेम्स होबर्ट, कप्तान हैं और वे यूरोप से मस्कट जा रहे थे। नाव का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया और नाविकों ने मदद की मांग की थी। जिसके बाद एक दक्षिण कोरियाई युद्धपोत ने उन्हें बचाया लेकिन खराब मौसम के कारण एक छोटी नाव को बचाया नहीं जा सका। नाव पर कुल चार लोग सवार थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button