गाजियाबाद के पूर्व सांसद वीके सिंह की बेटी से साढ़े 3 करोड़ रुपये का फ्रॉड

Former Ghaziabad MP VK Singh's daughter was defrauded of Rs 3.5 crore

गाजियाबाद। पूर्व केंद्रीय मंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह की बेटी ने कविनगर थाने में मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। योगजा सिंह का आरोप है कि आनंद प्रकाश ने उनसे कई बार में 3 करोड़ 48 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। डीसीपी सिटी राजेश सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। बता दें कि आनंद प्रकाश के खिलाफ इससे पहले मकान पर कब्जा करने का आरोप लगा छवि खराब करने का केस भी दर्ज कराया गया था।शिकायत में योगजा सिंह ने बताया कि राजनगर में मकान के लिए आनंद प्रकाश से उनकी 5 करोड़ 50 लाख रुपये में डील हुई थी। उन्होंने बयाना के रूप में 10 लाख रुपये दिए थे। रिनोवेशन के बाद जुलाई 2014 में कब्जा दिया गया। इसके बाद उन्हें प्रॉपर्टी के लिए लोन करवाना था, जिसका 2017 में एग्रीमेंट भी किया गया था। इसके बाद उन्होंने 33 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। इसके बाद 2018 से 2023 के बीच 3 करोड़ रुपये दिए।
2 करोड़ रुपये का लोन सेंक्शन होने के बाद जब योगजा सिंह ने आनंद प्रकाश से रजिस्ट्री के लिए कहा तो उसने नोटिस भेज दिया। उनका आरोप है कि करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये लेने के बाद आरोपी उन्हें किराएदार बताकर मकान से निकालने का प्रयास कर रहा है। योगजा सिंह का आरोप है कि आनंद प्रकाश ने मकान पर लोन लिया था, उसे टॉपअप करवाने का प्रयास में ऐसा कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button