भूकंप, 7 ज्वालामुखी, आर्थिक संकट… साल 2025 में बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां हो चुकी हैं सच, क्या दुनिया में आएगी तबाही?

सोफिया। बुल्गारिया में साल 1911 में जन्म लेने वाली वंगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा ने बचपन में ही बचपन में ही अपने देखने की क्षमता खो दी थी, लेकिन बिना आंखों के ही उन्होंने दुनिया के बारे में जो भविष्यवाणी की वो आज तक सच हो रही हैं। उनके अनुयायियों का मानना है कि उनके पास भविष्य की घटनाओं को देखने की क्षमता थी। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध, राजकुमारी डायना की मौत और न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकी हमले जैसी घटनाओं के बारे में भविष्यवाणी की जिसने दुनिया भर में चर्चा दिलाई। समय के साथ उन्हें बाबा वेंगा का नाम से जाना जाने लगा। बाबा वेंगा ने साल 2025 के लिए कई भविष्यवाणियां की थीं। उनमें से कई सच हो चुकी हैं।
बाबा वेंगा ने साल 2025 के लिए जो भविष्यवाणियां की थीं, उनमें विनाशकारी प्राकृतिक आपदाएं, यूरोप में युद्ध और वैश्विक आर्थिक संकट के बारे में प्रमुखता से है। बाबा वेंगा ने साल 2025 में विनाशकारी भूकंपों की चेतावनी दी थी। इसी साल 28 मार्च को म्यांमार में 7.9 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था। इस त्रासदी में 1700 से ज्यादा लोग मारे गए और 4500 घायल हुए। भूकंप ने थाईलैंड, चीन और वियतनाम तक असर दिखाया। बाबा वेंगा की 2025 में भूकंपों की भविष्यवाणी एक बार फिर सच साबित हुई, जब 30 जुलाई को रूस के कामचटका क्षेत्र में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया। यह जापान में 2011 में आए तोहोकू भूकंप के बाद दुनिया में रिकॉर्ड किया गया सबसे शक्तिशाली भूकंप था। भूकंप के बाद अलास्का, जापान, हवाई और न्यूजीलैंड के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई। बुल्गारियाई रहस्यवादी के अलावा जापान की बाबा वेंगा कही जाने वाली रियो तात्सुकी ने भी जापान में भूकंप की भविष्यवाणी की थी।
बुल्गारिया की रहस्यवादी बाबा वेंगा ने साल 2025 के लिए आर्थिक संकट की भी भविष्यवाणी की है। इसी साल दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों के साथ टैरिफ युद्ध छेड़ दिया है। उन्होंने भारत पर 50% का भारी टैरिफ लगा दिया है। दुनिया भर के अर्थशास्तत्रियों ने चेतावनी दी है कि उनकी आर्थिक नीतियां विश्व बाजार में एक बड़ी तबाही ला सकती है।
बाबा वेंगा की 2025 की भविष्यवाणी में एक दोहरी आग का जिक्र है जो स्वर्ग और धरती से एक साथ उठेगी। ऐसा माना जाता है कि यह ज्वालामुखी विस्फोटों की ओर इशारा करता है। रूस में आए भूकंप ने कई ज्वालामुखी को जागृत कर दिया है। सबसे पहला विस्फोट कामचटका क्षेत्र में क्लुचेवस्काया सोपका में हुआ। इसके बाद क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी फटा, जो लगभग 550 वर्षों में पहला विस्फोट है। बाद में सात ज्वालामुखी के सक्रिय होने की खबर आई। वैज्ञानिकों का कहना है कि रूसी भूकंप ने रिंग ऑफ फायर में कई ज्वालामुखियों को जगा दिया होगा और आने वाले महीनों में और भी फट सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button