दुनिया का एकमात्र अनोखा बैंक जहां पैसों का नहीं बल्कि राम के नाम का दिया जाता है कर्ज
वाराणसी। राम का नाम ही भर हर बिगड़े काम को बना देता है। काशी के त्रिपुरा भैरवी गली में एक ऐसा ही अनोख बैंक हैं, जहा भगवान राम के नाम का कर्ज दिया जाता हैं। रामनवमी के दिन यहां भक्तों को परिक्रमा का भी मौका मिलता हैं। कार्यक्रम संयोजक आशीष मेहरोत्रा ने बताया कि 250 दिनों के लिए राम नाम का कर्ज दिया जाता हैं। रोज 500 राम का नाम लिखना होता हैं। कुछ नियमों का पालन भी करना होता हैं। मास मदिरा, प्याज लहसून नही खाना होता हैं। ग्रैंड फादर ने 1926-27 में इसकी स्थापना की थी। इस बैंक के ऑनर श्रीराम, प्रेसिडेंट भगवान शिव, सेकेट्री हनुमान जी है और हमलोग एक सेवक मात्र हैं। प्रभु ही मानो इतना बड़ा मैनेजमेंट खुद देखते हैं। अमेरिका, यूरोपीय देशों के साथ अन्य कई देशों से भक्त यहां से जुड़े हैं। विश्व की कई भाषाओं में राम का नाम लिखा हुआ हैं। वेनेजुएला में यहां के हजारों भक्त हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के माता जी को जब संतान नहीं हो रही थी तब काशी में एक बाबा जी ने उन्हें यहां के बारे में बताया था। उनके पिता भुवनेश्वर प्रसाद सिंह और मां श्यामा देवी ने यहां से राम नाम का कर्ज लिया था। तब उनके घर राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन ने जन्म लिया। शत्रुघन सिन्हा और उनकी पत्नी भी दो बार यहां आ चुके हैं। ऐसी ही राम नाम ही महिमा अपरंपार हैं।