मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के शुभावसर पर प्रदेशवासियों को अपनी हार्दिक दीं शुभकामनाएं

लखनऊ/उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शारदीय नवरात्रि के शुभावसर पर प्रदेशवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत की सनातन धर्म की परम्परा में माँ दुर्गा की उपासना का प्राचीन काल से ही अत्यधिक महत्व है। माँ दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। इनके अनन्त रूप हैं लेकिन प्रधान नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर आदिशक्ति चराचर जगत पर अपनी करुणा की वर्षा करती हैं। नवरात्रि का कार्यक्रम मातृशक्ति के प्रति भारत के भावना का प्रभावी प्रतिनिधित्व करता है। आइए, इस अवसर पर आध्यात्मिक साधना के साथ ही नारी गरिमा की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के प्रतीक स्वरूप ‘‘मिशन शक्ति’’ चतुर्थ संस्करण को सफल बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button