मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर शादी का झांसा देकर करते थे ठगी

अलीगढ़,(उत्तर प्रदेश)। अलीगढ़ में पुलिस ने अवैध कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 7 महिलाओं सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाएं मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर शादी के इच्छुक युवकों को नंबर देकर विभिन्न तरह के प्रलोभन देकर पैसे अकाउंट में ट्रांसफर करवा लेती थीं। पैसे मिलने के बाद रेंसपॉन्स देना बंद कर देते थे। पुलिस ने तीन बैंक अकाउंट भी फ्रीज किए हैं।
साइबर सेल को मिलीं शिकायतों की जांच व मुखबिर की सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुथरा नगर में अवैध चल रहे मैट्रोमोनियल सर्विस प्रोवाइडर कॉल सेंटर पर छापा मारा। कॉल सेंटर की संचालिका शादी के अलग-अलग पैकेज देकर बहुत से लोगों से ऑनलाइन शादी का झांसा देकर रुपये ठगने का काम करती थी। यह कॉल सेंटर मथुरा नगर स्थित सलिल कुमार के मकान के प्रथम तल पर अवैध रूप से संचालित होता था। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि आरोपी महिलाएं मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर शादी के इच्छुक युवकों को नंबर देकर उनसे बात करती थीं। इसके बाद उन्हें तरह तरह के प्रलोभन देकर पैसा अकाउंट में ट्रांसफर करा लेती थीं। एक बार जब पैसा अकाउंट आ जाता था तो ये लोग रिस्पॉन्स नहीं देती थीं। पुलिस ने ऐसे तीन बैंक अकाउंट फ्रीज किए हैं।
पुलिस ने अवैध कॉल सेंटर से देवेन्द्र सिंह पुत्र शीलेन्द्र सिंह निवासी कर्णवास थाना डिबाई जिला बुलन्दशहर हाल पता सुर सरावर रमेश विहार थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़, मालती पत्नी देवेन्द्र सिंह निवासी कर्णवास डिबाई, दीपिका पुत्री सीताराम निवासी सारसोल चौराहा थाना बन्नादेवी हाल विश्वबैंक कालौनी बरौला बाईपास थाना बन्नादेवी,लक्ष्मी पत्नी जतिन निवासी धनश्यामपुरी मन्दिर वाली गली थाना सिविल लाइन अलीगढ़, मोनिका शर्मा पुत्री कृष्ण कुमार शर्मा निवासी किशनपुर पहलवान कालोनी थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़, नम्रता पत्नी नागेन्द्रपाल सिंह निवासी इंद्रानगर खैर रोड थाना देहलीगेट जनपद अलीगढ़, अंकिता पत्नी हिमांशु चौधरी निवासी ग्राम फदलपुर थाना अतरौली जनपद अलीगढ़ हाल नि0 बी-2 गांधीआई हास्पिटल थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ व सपना पत्नी मनोज चौहान निवासी धनश्यामपुरी थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button