मुख्‍तार के विधायक भतीजे के गनर से छीनी काबाईन, श्रमजीवी एक्‍सप्रेस में चाकू से हमला

सुल्‍तानपुर,(उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी के सुरक्षाकर्मी पर मंगलवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस में कुछ अपराधियों ने चाकुओं से हमला कर उनकी कार्बाइन बंदूक छीन ली। यह हमला सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से महज 50 मीटर की दूरी पर हुआ। हमलावर फरार हो गए। घायल सुरक्षाकर्मी की पहचान राकेश के रूप में हुई है, जो मंगलवार शाम वाराणसी से नई दिल्ली जा रहा था।सुहैब अंसारी बाहुबली मुख्‍तार अंसारी के भतीजे हैं।

राकेश को घायल अवस्था जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के थाना प्रभारी शमीम अली सिद्दीकी ने बताया कि ट्रेन के सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही अपराधी डिब्बे में घुस गए और उन्होंने उससे कार्बाइन बंदूक छीन ली एवं चाकुओं से हमला कर उसे घायल कर दिया।

थाना प्रभारी के मुताबिक इसके बाद अपराधियों ने ट्रेन रोक दी और फरार हो गए। सिद्दिकी ने बताया कि जैसे ही ट्रेन सुल्तानपुर पहुंची, जीआरपी को सूचना दी गई, और फिर राकेश को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना के बाद राजगीर से नई दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन काफी देर तक सुलतानपुर स्टेशन पर रोकी गई।

सिद्दीकी ने बताया कि कि इस संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक हैं। इस घटना की पुष्टि करते हुए विधायक सुहैब अंसारी ने दिल्ली हवाईअड्डे कहा, ‘मुझे पता चला कि मेरे सुरक्षाकर्मी पर हमला हुआ है। अब, मैं अपने बारे में चिंतित हूं, क्योंकि मेरे पास अब कोई सुरक्षाकर्मी नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button