मल्लिकार्जुन खरगे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष

नई दिल्ली। गांधी परिवार के विश्वस्त कर्नाटक निवासी मापन्ना मल्लिकार्जुन खड़गे 24 साल में गांधी परिवार के बाहर कांग्रेस के पहले अध्यक्ष हैं। खड़गे (80) ने कांग्रेस में सोनिया गांधी की जगह ली है। गांधी परिवार के विश्वस्त कर्नाटक निवासी मापन्ना मल्लिकार्जुन खड़गे 24 साल में गांधी परिवार के बाहर कांग्रेस के पहले अध्यक्ष हैं। खड़गे (80) ने कांग्रेस में सोनिया गांधी की जगह ली है। खड़गे ने तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर को हराया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी और उनके सार्थक कार्यकाल की कामना की। पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कोई भी बड़ा या छोटा नहीं है, कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर व कार्यकर्ता के रूप में काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें उन फासीवादी ताकतों के खिलाफ मिलकर लड़ना होगा जो लोकतंत्र और संविधान पर हमला कर रही हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button