बहन को शादी में भाई देने के लिए लाया एलईडी टीवी और अंगूठी, गुस्साई पत्नी ने करा दी हत्या

बाराबंकी/उत्तर प्रदेश। बाराबंकी जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। बहन की शादी में अंगूठी और एलईडी टीवी देने पर नाराज पत्नी ने मायके वालों को बुला कर पति की पीट–पीट हत्या करवा दी। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी और नाबालिक समेत 5 हत्यारोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, बड्डूपुर थाना क्षेत्र के झरसवां गांव निवासी विजय मिश्रा ने बेटे की हत्या में बहू और चार अन्य लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल, यहां के चंद्रप्रकाश शुक्ला की शादी तीन साल पहले रामनगर निवासी क्षमा बाजपेई से हुई थी। शादी के दो साल बाद पति पत्नी में विवाद होता रहता था। बीते एक महीने से पत्नी मायके में रह रही थी। इस बीच चंद्रप्रकाश की बहन की शादी 26 अप्रैल को तय हुई।
मृतक चंद्रप्रकाश शुक्ला के पिता विजय ने बताया कि बेटे ने बहन की शादी में उपहार देने के लिए एलईडी टीवी और अंगूठी लाया था। इस बात से उसकी बहू क्षमा बाजपेई नाराज थी। पिता ने बताया कि 23 अप्रैल को उपहार देने से नाराज दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी ने फोन से अपने भाई विकास, हिमांशु, सुधांशु बाजपेई को बुला लिया और चंद्रप्रकाश शुक्ला की लाठी-डंडों और ईंट से पीट–पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसको अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हत्यारोपी पत्नी और भाई समेत पांच को किया गिरफ्तार
अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि थाना बड्डूपुर के गांव में एक व्यक्ति अपनी बहन की शादी में टीवी और अंगूठी देने पर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। दहेज देने की बात से नाराज पत्नी ने अपने भाइयों को बुला लिया और चंद्रप्रकाश की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक इलाज की दौरान मौत हो गई। एएसपी ने बताया कि मामले में आरोपी पत्नी और इसके चार भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button