फतेहपुर में पत्नी से झगड़ा कर बिजली के टावर पर चढ़ा युवक, पति को नीचे उतारने पत्नी भी ऊपरचढ़ गई, अधिकारियों के फूले हाथ-पांव

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। ससुराल में किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद होने के बाद युवक हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। इंसुलेटर पर बैठे युवक को नीचे उतारने के लिए काफी ऊपर तक पत्नी भी टावर पर चढ़ गई। मंगलवार शाम छह बजे खंभे पर चढ़ा युवक अधिकारियों के काफी मान-मनौवल के बाद देर रात करीब 11:15 बजे नीचे उतरा।
किशुनपुर क्षेत्र का रहने वाला पप्पू निषाद मंगलवार को अपनी ससुराल आया, जहां पत्नी से मायके जाने की बात पर झगड़ा हो गया। शाम छह बजे पप्पू बाहर निकल गया। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने पत्नी को बताया कि उसका पति इटरौरा गांव के पास से होकर गुजरी हाईवोल्टेज लाइन के टावर पर चढ़ रहा है।
रात आठ बजे तक एडीएम वित्त एवं राजस्व अविनाश त्रिपाठी अधिकारियों के साथ दमकल की टीम लेकर वहां पहुंच गए। खंभे पर हाईवोल्टेज करंट होने के कारण दमकल कर्मियों ने भी ऊंचाई पर चढ़ने से हाथ खड़े कर दिए। बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पावर ग्रिड से आपूर्ति बंद कराने के बाद युवक को उतार लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button