दिल्ली से 54 लाख गाड़ियों को हटाने की तैयारी, एक्शन में ट्रैफिक पुलिस

राजीव कुमार गौड़,( दिल्ली ब्यूरो)। पुरानी गाड़ियों को अब दिल्ली की सड़कों से हटाया जा रहा है। ऐसे वाहनों को सड़कों से हटाने के लिए दिल्ली परिवहन विभाग ने यातायात पुलिस व एमसीडी के साथ मिलकर वाहनों के जब्तीकरण का अभियान शुरू किया है। दिल्ली में जनवरी तक करीब 54 लाख वाहन ऐसे हैं जिनकी मियाद पूरी हो चुकी है। राजधानी की सड़कों से ऐसे 54 लाख वाहनों को हटाया जाएगा।
दिल्ली में 10 साल पुराने डीजल वाहनों और 15 साल पुराने पेट्रोल, सीएनजी वाहनों को सड़क पर चलने की मंजूरी नहीं है। परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों का डाटा तैयार कर लिया है। राजधानी दिल्ली में करीब 54 लाख वाहन ऐसे हैं जो अपनी मियाद पूरी कर चुके हैं।

दिल्ली की किसी भी 60 मीटर से कम चौड़ी सड़क पर कोई ऐसा वाहन खड़ा मिलता है, तो उस पर यातायात पुलिस और एमसीडी कार्रवाई करेगी। प्रवर्तन टीम ने इस संबंध में कार्रवाई भी शुरू कर दी है। 3 दिनों की कार्रवाई में करीब 150 वाहनों को जब्त कर के स्क्रेप करने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button