आजादी के जश्न के रंग में रंगे कार्तिक आर्यन, नौसेना के जांबाज जवानों के साथ बिताया वक्त

बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां पिछले कुछ सालों से देश के जवानों के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाती आ रही हैं। इस साल यह जिम्मा बॉलीवुड के फैन मेड सुपरस्टार कार्तिक आर्यन ने उठाया है। हाल ही में देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए अभिनेता आईएनएस कोलकाता गए थे। वहाँ उन्होंने नौसेना के जवानों के साथ वक्त बिताया और जमकर मस्ती भी की। इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो कार्तिक आर्यन ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।

कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुल 10 तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जय जवान!! एक दिन नौसेना के जांबाज़ जवानों के साथ…”। पोस्ट की पहली तस्वीर में अभिनेता नौसेना के जवानों के साथ तिरंगे के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। अगले पोस्ट में कार्तिक जवानों के साथ खेलों में अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने जवानों के साथ पूरे जोश में भारत माता की जय के नारे भी लगाए। अभिनेता द्वारा शेयर की इस लेटेस्ट पोस्ट से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्होंने पूरे जोश के साथ नौसेना के जवानों के साथ आजादी का जश्न मनाया है।

कार्तिक आर्यन की ये लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। फैंस के साथ सोशल मीडिया यूजर भी अभिनेता के इस काम से काफी खुश नजर आ रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “आप पर गर्व है”। एक अन्य ने कमेंट किया, “सुपरस्टार असली हीरो के साथ”। एक अन्य ने लिखा, “यह वास्तविक स्वतंत्रता दिवस की भावना है”।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button