जींस की जगह पैर में रस्सियां बांध कर निकली रामानंद सागर की परपोती

टीवी पर रामायण बनाकर अपनी राम भक्ति का प्रदर्शन करने वाले रामानंद सागर को टीवी जगत में सबसे बड़ा राम भक्त माना जाता है। उन्होंने जितनी सच्चाई से रामायण को बनाया था जिसके कारण आज ओटीटी के जमाने में भी रामायण को लोग देखना पसंद करते हैं। सामाजिक रूप से रामानंद सागर ने काफी इज्जत और शोहरत कमायी। वहीं दूसरी तरफ आज उनकी तीसरी पीढ़ी यानी उनकी पोती को अगर आप देखेंगे तो आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा। रामानंद सागर के संस्कारों से बिलकुल अलग है उनका अंदाज। साक्षी चोपड़ा टीवी निर्माता मीनाक्षी सागर की बेटी हैं, जो रामानंद सागर की पोती हैं। वह एक मॉडल होने के साथ-साथ एक गायिका और गीतकार भी हैं। साक्षी ने लंदन के ट्रिनिटी स्कूल से पढ़ाई की और फिर कैलिफोर्निया के ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से फिल्म निर्माण का कोर्स किया। किसी कारण  साक्षी चोपड़ा को भारत आना हुआ है और वह मुंबई में मीडिया के कैमरों में कैद हो गयी। इस दौरान उन्होंने जो कपड़े पहने थे वह चौंकाने वाले थे। साक्षी ने एक रस्सियों से बुनी गयी जींस पहनी थी और लेपर्ट प्रिंट में एक ब्रा टॉप।साक्षी की जब से ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आयी हैं तब से उन्हें उनके कपड़ों को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उन्हें यूजर्स भिखारन तक कह रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button