मेरठ में 15 टन वजनी पिलर के नीचे दबकर 30 सेकेंड तक अम्मा-अम्मा चिल्लाता रहा मोहित, दर्दनाक मौत

मेरठ/उत्तर प्रदेश। परतापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। रैपिड रेल प्रोजेक्ट में ड्राइविंग करने वाला युवक 15 टन वजनी पिलर के नीचे दब गया। 30 सेकेंड तक अम्मा-अम्मा चिल्लाने के बाद युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
जानकारी के मुताबिक, शताब्दी नगर निवासी 30 वर्षीय मोहित रैपिड रेल कॉरिडोर की साइट पर मजदूरी करता था। बताया जाता है कि बुधवार की देर रात मोहित जेसीएल कंपनी से 15-15 टन वजन के लोहे के तीन पिलर ट्रक में लोड करके साइट पर पहुंचा था। उसका वजन करने के लिए वह कन्हैया कांटे पर गया था। वहां से महज 200 मीटर की दूरी पर धर्म कांटे पर वजन कराने के बाद मोहित ट्रक को मोड़ रहा था। इसी दौरान एक पिलर खिसक कर ड्राइवर के केबिन पर गिर गया जिसके चलते केबिन चकनाचूर हो गया और ड्राइविंग सीट पर बैठा मोहित नीचे दब गया।
पुलिस ने क्रेन की मदद से पिलर हटवाया
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोहित 30 सेकेंड तक अम्मा-अम्मा चिल्लाया और उसके बाद खामोश हो गया। घटना के बाद साइट पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से पिलर को हटाकर मोहित को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि पांच भाई-बहनों में मोहित सबसे छोटा था। घटना के बाद मोहित की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button