काम पर गई थी मां, बेटे को खेलने भेज मासूम बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म

गाजियाबाद। गाजियाबाद के क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में सौतेले पिता ने 10 साल की बेटी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। मामले में बच्ची की मां ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
बच्ची ने अपनी मां को बताया कि जब वो (मां) काम पर गई थी उस दौरान उसके पिता ने भाई को छत पर खेलने भेज दिया और उसके साथ कपड़े उतारकर उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।




