मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, थंगजिंग में कई राउंड गोलीबारी; मौके पर सुरक्षा बल मौजूद

इंफाल, एजेंसी। मणिपुर में हिंसा की आग नहीं बुझ रही है। लगातार गोलीबारी की खबरें सामने आ रही है। मणिपुर में मंगलवार देर रात को भी दो जगहों से रुक-रुक कर गोलीबारी की खबर सामने आई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
देर रात कई राउंड हुई गोलीबारी
अधिकारियों ने बताया कि मणिपुर पूर्व के थंगजिंग में मंगलवार की रात 11 बजकर 45 मिनट पर ऑटोमेटिक हथियारों से करीब 15-20 राउंड फायरिंग की आवाज सुनी गई। उन्होंने कहा कि गेलजैंग और सिंगडा से भी छिटपुट गोलीबारी की सूचना मिली है। ये दोनों इलाके कांगचुप क्षेत्र में आते हैं।



