यूपी पुलिस भर्ती 2025: आरक्षी नागरिक पुलिस परीक्षा की तारीखें घोषित,दो-दो पालियों में होगी

लखनऊ/ब्यूरो। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार विज्ञप्ति संख्या पीआरपीबी-बी (आरक्षी पीएसी एवं अन्य संवर्ग)-07/2025 के तहत यह परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। तीनों दिन परीक्षा दो-दो पालियों में संपन्न होगी।
भर्ती बोर्ड ने बताया कि परीक्षा राज्यभर में निर्धारित केंद्रों पर कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी, पाठ्यक्रम, एडमिट कार्ड और अन्य दिशा-निर्देश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
बोर्ड ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे समय-समय पर वेबसाइट का अवलोकन करते रहें और किसी भी अफवाह से बचें। परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने यह जानकारी दी।
भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी निर्देशों के लिए नियमित रूप से uppbpb.gov.in वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए। परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही जारी की जाएंगी।
बोर्ड ने यह भी बताया कि परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। किसी भी तरह की अफवाह या गैर-आधिकारिक जानकारी से बचने की सलाह दी गई है। यूपी पुलिस भर्ती 2025 के तहत बड़ी संख्या में पदों पर नियुक्तियां प्रस्तावित हैं, जिसके लिए प्रदेश भर से लाखों उम्मीदवार आवेदन कर चुके हैं।
यह भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसके तहत कुल 32,679 कांस्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती अभियान के जरिए अलग-अलग यूनिट्स में कांस्टेबल पद भरे जाएंगे।
इनमें शामिल हैं-
- सिविल पुलिस
- पीएसी (PAC)
- एसएसएफ (SSF)
- जेल वार्डर और माउंटेड पुलिस
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण को पास करना होता है। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम योग्यता सूची में जगह दी जाती है।
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- शारीरिक मानक परीक्षण/शारीरिक दक्षता परीक्षण
- अंतिम मेरिट सूची
उक्त रिक्त पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे-बैंड 5200-20200 ग्रेड पे 2000 नये वेतनमान में वेतन मैट्रिक्स 21700 से 69100 रुपये, पे स्तर-3 का वेतन दिया जाएगा।




