एक्ट्रेस आलिया भट्ट बनीं मां, बेटी को दिया जन्म, सेलेब्स-फैंस दे रहे बधाई

कपूर परिवार में नए मेहमान की एंट्री हो चुकी है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। अभी हाल ही में अभिनेत्री ने अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ गोद भराई सेलिब्रेट किया। आज यानी 6 नवंबर को आलिया को डिलीवरी के लिए मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था। अभिनेत्री ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

कपूर और भट्ट दोनों ही उस बड़े दिन की तैयारी कर रहे थे, जो आखिरकार आ गया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अब अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। इस बेहद प्यार करने वाले जोड़े की अब एक प्यारी सी बेटी है। अभिनेत्री को आज सुबह 7.30 बजे मुंबई के गिरगांव स्थित अंबानी अस्पताल में देखा गया। यह वही जगह है जहां दिवंगत ऋषि कपूर ने इलाज कराया और अंतिम सांस भी ली। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को इस खुशी के मौके पर सेलेब्स और फैंस से भी ढेर सारा प्यार मिल रहा है। इसके साथ ही उनके फैन्स भी बधाईंयां दे रहे हैं। सभी कपल के नन्हे बेबी को भी प्यार और दुआएं दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button