कानपुर में मायके से पत्नी के न आने से नाराज युवक ने ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काटा

कानपुर देहात/उत्तर प्रदेश। यूपी के कानपुर देहात रसूलाबाद में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार रात युवक ने मायके में रह रही पत्नी को कॉल कर घर आने को लेकर बात की। पत्नी ने ससुराल आने से मना कर दिया। गुस्सा में फोन रखकर युवक ने ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काटकर अलग कर दिया। खून बहने पर उसकी हालत बिगड़ गई तब परिजनों को जानकारी हुई। परिजन युवक और उसका कटा हुआ अंग लेकर अस्पताल पहुंचे।
रसूलाबाद के कहिंजरी निवासी विवेक शुक्ला (35) की पांच साल पहले पास के कमसिया में सोनी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। रोज झगड़ा होने पर सोनी अपने मायके चली गई। एक साल से वह मायके में ही रह रही है।‌ विवेक ने कई बार उसे मनाकर घर लाने की कोशिश की। वह आने को तैयार नहीं हुई। विवेक उसे समझने के लिए अक्सर ससुराल जाता रहा। बुधवार शाम परिजन उसने पत्नी को फोन किया। दोनों के बीच बात होती रही। तेज चिल्लाने के बाद उसने फोन काट दिया।
इसके कुछ देर में ब्लेड से उसने प्राइवेट पार्ट काटकर अलग कर दिया। खून बहने और उसके चिल्लाने से घर के लोगों को जानकारी हुई, उसे सीएचसी ले गए। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने हैलट रेफर कर दिया। अब हैलट में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। रसूलाबाद सीएचसी के डॉक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि युवक ने लिंग काटकर अलग कर दिया था। प्राथमिक उपचार के बाद हैलट भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button