गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट से राजस्थान के किशनगढ़ के लिए फ्लाइट शुरू

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट से राजस्थान के किशनगढ़ के लिए 16 फरवरी यानी शुक्रवार से फ्लाइट सेवा शुरू हो गई है। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वीके सिंह उद्घाटन करने के लिए आने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश वह नहीं आ पाए हैं। हिंडन एयरपोर्ट डायरेक्टर सरस्वती वेंकटेश ने फ्लाइट का उद्घाटन किया। पहले दिन हिंडन एयरपोर्ट से किशनगढ़ के लिए कुल 47 पैसेंजर्स रवाना हुए। निदेशक और स्टार एयर के वाइस प्रेसिडेंट मनु आनंद पहले पैसेंजर को बोर्डिंग टिकट दिया।
स्टार एयरलाइंस कंपनी की तरफ से 16 फरवरी को हिंडन से किशनगढ़ (अजमेर) के लिए सर्विसेज शुरू हो गई है। शुक्रवार शाम हिंडन से किशनगढ़ के लिए फ्लाइट ने उड़ान भरी। स्टार एयर लाइसं कंपनी ने शुरुआती दिनों में अपने पैसेंजर्स के लिए एक विशेष सुविधा शुरू की है। जिसके अनुसार इकोनॉमी फ्लाइट की टिकट मात्र 999 रुपए में पैसेंजर्स बुक कर सकते हैं। यह फ्लाइट आने वाली दो या तीन महीनों के लिए भी बुक हो सकती है। हालांकि, यह बुकिंग उन्हें अभी कुछ दिनों के अंदर करनी होगी।
सप्ताह में चार दिन सोमवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को यह उड़ान सेवा मिलेगी। राजस्थान का किशनगढ़ घूमने के लिहाज से बहुत सुंदर जगह है। ऐसे में वीकेंड पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। किराया भी आपके बजट में रखा गया है। किशनगढ़ के आसपास भी कई सारी चीजें घूमने वाली हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button