पुलिस की वर्दी में दिखी ट्रैफिक इंस्पेक्टर की गुंडागर्दी, कोच को लाठियों से पीटकर किया लहूलुहान

गोरखपुर/उत्तर प्रदेश। गोरखपुर में बुधवार की शाम एक वर्दी वाले की गुंडई देखने को मिली। वह वर्दी के नशे में चूर होकर रीजनल स्पोर्ट्स ग्राउंड पहुंचा और डंडे और वर्दी का रोब दिखाते हुए वहां मौजूद वेट लिफ्टिंग के कोच सहित उनके कुछ साथियों को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। लहूलुहान करने के बाद जान से मारने की धमकी देकर अपने पुत्र और उसके कुछ गुर्गों के साथ फरार हो गया। खिलाड़ियों द्वारा उक्त इंस्पेक्टर के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच के उपरांत कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
मामला बुधवार की शाम का है जहां वेटलिफ्टिंग की कोचिंग करने वाले प्रवीण कुमार अपने कुछ साथियों से खेल और अन्य मुद्दों पर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच ट्रैफिक पुलिस की वर्दी में पहुंचे राकेश सिंह ने वहां उपस्थित कुछ खिलाड़ियों के साथ कहासुनी शुरू कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे कोच ने जब ऑब्जेक्शन किया तो इंस्पेक्टर का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने बिना कुछ जाने पूछे उन्हें लाठियां से पीटना शुरू कर दिया।
यह देख उन्हें बचाने जो भी पहुंचा उन्हें उसने अपने पुत्र और उसके साथियों के साथ मिलकर जमकर पीटा। आरोप है कि इतने पर भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने उनकी दो पहिया वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और वायरल कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को वेटलिफ्टिंग हाल में वर्क आउट कर रहे थे। इनमें असुरन चौकी पर तैनात ट्रैफिक इंस्पेक्टर राकेश सिंह का पुत्र नन्हे सिंह जो कुछ माह पहले से ही यहां आकर वेट लिफ्टिंग करता है। वह भी वहां मौजूद था। इसी बीच एथलीट के भी कुछ खिलाड़ी भी वहां पहुंचे तो नन्हे सिंह ने उन्हें इक्विपमेंट देने से मना कर दिया और उन्हें बाहर जाने की बात कही। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी शुरू हो गई। मामला गाली-गलौज तक पहुंचा, लेकिन कोच के बीच बचाव और समझाने पर मामला शांत हो गया।
अगले दिन सुबह आरोपी नन्हें अपने कुछ अन्य साथियों को लेकर वहां पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी यह देख अन्य खिलाड़ी भी उत्तेजित हो गए और उन्होंने उन बाहरी लोगों को दौड़ा लिया और मारपीट कर वहां से भगा दिया। इस बात से क्षुब्ध नन्हे बुधवार की शाम 5:00 बजे अपने अन्य बाहरी साथियों के साथ फिर वहां पहुंचा और खिलाड़ियों के साथ दोबारा मारपीट शुरू कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button