शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म कर कर दिया गर्भवती,किसी और लड़की से रचा ली शादी

फरीदाबाद। शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया , और बाद में आरोपित ने किसी और लड़की से शादी रचा ली। जब पीड़ित महिला को यह पता चली तो उसने आरोपित के खिलाफ थाना खेड़ी पुल में मुकदमा दर्ज करा दिया। जब आरोपित को पता चला की उसके खिलाफ थाना खेड़ीपुल में मुकदमा दर्ज किया है, तो वह अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर भागता रहा, और पिछले 3 महीने से पुलिस को चकमा देता रहा। अब पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम अंकित तोमर,उम्र 25 वर्ष है जो साउथ दिल्ली के मोलड़बंद एक्सटेंशन का रहने वाला है और फिलहाल गाजियाबाद में किराए के मकान पर रह रहा था। गत 28 मार्च को खेड़ी पुल थाने में दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपित ने शादी का झांसा देकर 28 वर्षीय शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उस समय दोनों सेक्टर -86 स्थित एक सपा सेंटर में काम करते थे और करीब 6 महीने से एक दूसरे को जानते थे। आरोपित ने महिला को अपने जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मार्च में आरोपित की शादी हो गई और उधर महिला आरोपित से गर्भवती थी। महिला को जब आरोपित की शादी के बारे में पता चला तो उसने पुलिस में इसकी शिकायत दी जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज करके आरोपित की तलाश की गई। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए आरोपित बिहार भाग गया जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की परंतु आरोपित बार-बार बचता रहा। अब पुलिस ने इस मामले में सफलता हासिल करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button