एमसीडी शाहदरा नॉर्थ जोन में लगातार दूसरे दिन सीबीआई की छापेमारी, हिरासत में जूनियर इंजीनियर और 2 बेलदार

दिल्ली ब्यूरो। शाहदरा नॉर्थ जोन में भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार को जोन के डिप्टी कमिश्नर कर्नल अभिषेक मिश्रा और प्रशासनिक अधिकारी (एओ) दिव्यांशु गौतम की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को भी सीबीआई की टीम जोनल कार्यालय पहुंची और कई घंटों तक गहन जांच की। सीबीआई अधिकारियों ने अलग-अलग विभागों के कमरों की तलाशी ली और कई अहम दस्तावेज, फाइलें व लैपटॉप अपने कब्जे में लिए। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान एक जूनियर इंजीनियर (जेई) और दो बेलदारों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
मामला करावल नगर क्षेत्र की एक इमारत से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां निर्माण कार्य को लेकर शिकायत सामने आई थी। आरोप है कि मामले में रिश्वत की बात सामने आई थी। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।
सीबीआई टीम के अचानक पहुंचने से कार्यालय में दिनभर हलचल और अफरातफरी का माहौल बना रहा। कर्मचारी आपस में मामले को लेकर चर्चा करते नजर आए।
वहीं, जोनल चेयरमैन पुनीत शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी आरोपित हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। बताया जा रहा है कि जब्त किए गए दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच के बाद मामले में और खुलासे हो सकते हैं। जांच एजेंसी अन्य संभावित कड़ियों को भी खंगाल रही है।

MCD शाहदरा नॉर्थ जोन में लगातार दूसरे दिन CBI की छापेमारी, हिरासत में  जूनियर इंजीनियर और 2 बेलदार - cbi raid shahdara je two beldars detained in  corruption case

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button