गोवा नाइटक्लब हादसे के पीड़ित परिवार से मिले सांसद मनोज तिवारी और मंत्री कपिल मिश्रा

पूर्वी दिल्ली। गोवा में एक नाइट क्लब में आग लगने से सादतपुर एक्सटेंशन के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई थी। बृहस्पतिवार को शोकाकुल परिवार से मिलने के लिए उनके घर सांसद मनोज तिवारी व दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा पहुंचे।
दोनों नेेताओं ने परिवार को सांत्वना दी। सांसद ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। परिवार को जब भी किसी सहायता की जरूरत होगी सरकार मदद करेगी। इस हादसे में विनोद कुमार, इसकी भाभी कमला जोशी, इनकी दो साली सरोज व अनीता की मौत हुई थी। हादसे में विनोद की पत्नी भावना बाल-बाल बच गई थी।




