रात को पीजी के बाहर अंडर गारमेंट्स सूखने डालती थी लड़कियां, सुबह हो जाते थे गायब, सीसीटीवी में चोरी करता दिखा गार्ड

करनाल,(हरियाणा)। करनाल जिले में चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपको भी हंसी आ जाएगी। मामला जिले के मॉडल टाउन का है। जहां स्थित एक पीजी में रहने वाली लड़कियों गार्ड पर चोरी के आरोप लगाए हैं। लड़कियों का आरोप है कि गार्ड उनके अंडर गारमेंट्स चोरी करके ले जाता है। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची महिला थाना पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी है। वहीं सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि करनाल के मॉडल टाउन स्थित एक बिल्डिंग में लड़कियों का पीजी बनाया गया है जिसमें लगभग 30 से 35 लड़कियां पिछले लंबे समय से रह रही हैं। पीजी में अलग-अलग संस्थानों में काम करने वाली तथा पढ़ने वाली लड़कियों के कपड़े पिछले एक महीने से गायब हो रहे थे।

पीजी में रहने वाली लड़कियों ने आरोप लगाया है कि उनके रोजाना प्रयोग में आने वाले कपड़े लगातार पिछले लगभग एक महीने से चोरी हो रहे थे। चोरियों से परेशान होकर लड़कियों ने पीजी में इस इश्तिहार भी लगाया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि यदि किसी ने उनके कपड़े चुराए हैं तो वह तुरंत उन्हें वापस लौटा दे। लेकिन जब इस संबंध में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने उस पीजी के पीछे बने मकान में रहने वाले एक परिवार से सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल की अपील की। इस बीच लड़कियों ने पाया कि पीजी का गार्ड उनके कपड़े रात के लगभग एक से डेढ़ के बीच चोरी करके ले जा रहा था।
लड़कियों का आरोप है कि आरोपी गार्ड ने उसकी वाथरूप की जाली में सुराख बना रखा था। उन्हें शका है कि गार्ड चोरी छुपे उनकी वीडियो भी बना रहा था। पीजी की संचालक रेनू ने बताया कि कुछ दिन पहले लड़कियों ने उनके कपड़े चोरी होने की शिकायत उन्हें की थी जिसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज निकाली तो उसने पाया कि पीजी का गार्ड लड़कियों के कपड़े चोरी करके ले जा रहा है।

महिला पुलिस थाना प्रभारी कनुप्रिया ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है कि मॉडल टाउन स्थित पीजी में रहने वाली लड़कियों के कपड़े लगातार कुछ दिनों से चोरी हो रहे हैं। उनके बाथरूम में भी कोई व्यक्ति झांकने की कोशिश करता है। पीजी में रहने वाली लड़कियों ने पीजी के गार्ड विक्की पर लड़कियों के कपड़े चोरी करने तथा बाथरूम में झांकने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button