प्यार में असफल होने पर प्रेमिका के घरवालों को उड़ाने का बनाया प्लान, दुकान के नीचे लगा दिया बम

आगरा/उत्तर प्रदेश। प्यार में असफल एक सनकी प्रेमी ने ऐसा कारनामा कर दिया कि पुलिस के छक्के छूट गए। सनकी प्रेमी ने प्रेमिका को सबक सिखाने के लिए बम बना लिया। फिर उसे लड़की के घरवालों की दुकान (खोखा) के नीचे प्लांट कर दिया। आरोपी प्रेमिका के घरवालों को बम से उड़ाना चाहता था। पुलिस को जब बम होने की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। बम डिस्पोजल स्क्वायड ने बम को डिफ्यूज किया। इसके बाद पुलिस की जान में जान आई। अगर बम ब्लास्ट हो जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। बम लोकेशन की कुछ ही दूरी पर एक पेट्रोल पंप बना हुआ था। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों की मशक्कत के बाद धर दबोचा है।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पुलिस को मंगलवार दोपहर को सूचना मिली थी कि थाना जगदीशपुरा के वायु विहार में एक बम मिला है। पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। मार्बल के पत्थर के बॉक्स में एक बम प्लांट किया गया था, जिसे बीडीएस की टीम ने अपने साथ ले गई। बम को डिफ्यूज किया गया। जांच में पाया कि बम बनाने के लिए उसने एक्प्लोसिव ऐलीमेंट (पताखों से बारुद) डाले गए थे। हालांकि बम में हाई क्रिएटिव एक्सप्लोसिव नहीं था। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की शिनाख्त हो गई, उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्यार में मिली असफलता के कारण उसे घटना को अंजाम दिया था।
आरोपी गया प्रसाद 45 साल का है। वह फतेहपुर सीकरी का रहने वाला है। वह इंडस्ट्रीज एरिया में बनी एक मार्बल फैक्ट्री में मजदूरी करता है। गया प्रसाद ने पुलिस बताया कि वायु विहार में खोखा चलाने वाले परिवार की लड़की से उसका अफेयर था। वह उसने 3 महीने से बात नहीं कर रही थी। लड़की को सबक सिखाने के लिए उसने बम से उड़ाने की योजना बनाई थी। बम उसने रविवार रात को प्लांट किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी गया प्रसाद की उम्र 45 साल की है, जबकि जिस लड़की से वह इश्क करता था, उसकी उम्र 18 से 19 साल की है।
आरोपी गया प्रसाद सनकी किस्म का व्यक्ति है। पुलिस ने बताया कि उसका पहले भी परिवार की किसी अन्य लड़की से अफेयर था। शादी होने के बाद उसने दूसरी लड़की को अपने जाल में फांस लिया था। गया प्रसाद वायु विहार की फैक्ट्री में ही मार्बल पत्थर का काम करता है। बम बनाने के लिए उसने यूट्यूब पर वीडियो देखीं। दीवाली के पताखे खरीदकर लाया। पताखों में से उसने बारुद निकाल लिया। इसके बाद एक वायर से उसे जोड़ दिया। बम बनाकर उसने मार्बल पत्थर के बॉक्स में रख दिया। बम को सबसे पहले सोनम नाम की लड़की ने सोमवार को देखा था। लेकिन वे इसे समझ नहीं पाए। अगले दिन मंगलवार को लड़की की भाई ने पुलिस को सूचना दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button