नोएडा पुलिस ने लुटेरी दुल्हन समेत कई को किया गिरफ्तार

लुटेरी दुल्हन झूठ शादी करके लोगों को अपने जाल में फंसाती थी

नोएडा। नोएडा में जेवर कोतवाली क्षेत्र के एयरपोर्ट विस्थापन टाउनशिप के रोही निवासी पूर्व सैनिक के साथ झूठी शादी कर जेवरात और नकदी लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने छह माह बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी दुल्हन और उसकी मां के अलावा पूरी घटना में शामिल दुल्हन की मां के प्रेमी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस घटना में शामिल दुल्हन की बहन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जेवर के रोही निवासी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी 60 वर्षीय राजकुमार की पहली शादी मथुरा के खयरा निवासी माया के साथ हुई थी। माया से राजकुमार को चार बेटियां हुईं, सभी की शादी कर दी। वर्ष 2010 में माया देवी का निधन हो गया।
एयरपोर्ट में गांव आने के बाद 2021 से राजकुमार गांव विस्थापन होने के बाद जेवर के मोहवलीपुर गांव में रहने लगे। जहां उनकी मुलाकात चांचली गांव निवासी सुभाष से हुई। सुभाष ने राजकुमार को अकेला देख शादी करने का प्रस्ताव दिया और कुछ दिन बाद बुलंदशहर के धराऊ व वर्तमान में खैर के नगला जयसिंह निवासी महिला प्रिया (33) से शादी के लिए परिचय कराया।
वहीं, गत 12 जुलाई को प्रिया, अपनी मां सती, बहन हेमा व चाचा कान्हा के साथ टाउनशिप पहुंचे। चारों ने राजकुमार से प्रिया की शादी कराने के लिए सहमति देते हुए शादी में सामान के लिए 30 हजार रुपये राजकुमार से ले लिए। बाद में भी लगभग 80 हजार रुपये प्रिया ने फोन कर समान के नाम पर लिए।
पुलिस ने बताया कि प्रिया ने सात अगस्त को दिखावे के लिए मांग में सिंदूर लगवाकर शादी कर ली और फोटो खिंचवा ली। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ राजकुमार के घर में ही रहने लगी। 17 अगस्त को प्रिया व उसके परिजन राजकुमार के घर से सोने चांदी के जेवरात, नगदी व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। बाद में 10 लाख रुपये देने के बाद ही राजकुमार के घर आने की बात प्रिया ने फोन पर कहीं। राजकुमार ने बताया कि उन्होंने जब आरोपितों की पड़ताल की तो पता चला कि सभी आरोपित झूठी शादी कराने के बाद घर से सामान लेकर फरार हो जाते हैं। पता चला कि प्रिया ने इसी तरह से तीन से चार शादियां की हैं। वहीं, मंगलवार को पुलिस टीम ने प्रिया, उसकी मां सती व कथित चाचा व सती के प्रेमी कान्हा को यमुना एक्सप्रेसवे के खुर्जा अंडरपास से गिरफ्तार किया है। कोतवाली निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि आरोपितों ने पहले राजकुमार को टारगेट किया था, क्योंकि उन्हें पता था कि उसे एयरपोर्ट का मुआवजा मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button