गाजियाबाद में किराया मांगने पर मकान मालकिन का मर्डर, सूटकेस में भरकर बेड में छिपाई लाश

18 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर दिया था फ्लैट

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित ओरा काईमोरा सोसायटी में बुधवार रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां किराया मांगने पर एक मकान मालकिन की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने लाश को सूटकेस में भरकर बेड के अंदर छिपा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात से राजनगर इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, चार महीने से किराया न देने वाले किरायेदार दंपती ने किराया मांगने पहुंची मकान मालकिन की हत्या कर शव के टुकड़े कर सूटकेस में छिपा दिए। मृतका की पहचान 48 वर्षीय दीपशिखा शर्मा के रूप में हुई है। उनके पति उमेश शर्मा के सोसायटी में दो फ्लैट हैं, जिनमें से एक फ्लैट उन्होंने संजय नगर निवासी ट्रांसपोर्टर अजय गुप्ता और उसकी पत्नी आकृति गुप्ता को आठ महीने पहले 18 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर दिया था।
तीन–चार महीनों से किराया न मिलने पर दीपशिखा बुधवार शाम किराया मांगने गई थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। घरेलू कामगार को शक होने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें वह किरायेदारों के टावर में जाती दिखीं, पर बाहर नहीं आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट की तलाशी ली, जहां बेड के नीचे रखे सूटकेस से शव बरामद हुआ। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय के अनुसार आरोपित दंपती हिरासत में है और मामले की जांच जारी है।

गाजियाबाद में किराया मांगने पर मकान मालकिन का मर्डर, सूटकेस में भरकर बेड  में छिपाई लाश - ghaziabad landlady murdered over rent

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button